July 26, 2026

JSSC TGT 2023: भाषा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1059 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

image_editor_output_image-64517799-1754624846785.jpg

JSSC TGT 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (भाषा विषय) का परिणाम जारी किया है। राज्य के सरकारी मध्य विद्यालयों (कक्षा 6-8) में भाषा शिक्षक के 4991 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में 1059 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें 959 गैर-पारा शिक्षक और 100 पारा शिक्षक शामिल हैं। परिणाम जिलावार और श्रेणीवार जेएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जारी परिणाम में पलामू से सबसे अधिक 97 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि साहिबगंज से केवल 15 उम्मीदवार पास हुए। आंकड़ों के अनुसार पलामू, रांची और गिरिडीह के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। भाषा शिक्षक के 4,991 पदों के लिए आयोजित JSSC भर्ती में 1,602 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1,059 सफल हुए। इनमें 100 पारा शिक्षक और 959 गैर-पारा शिक्षक कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं। 3,932 पद खाली रह गए, जो कुल पदों का लगभग 74% है। राज्यभर में हुई इस परीक्षा का उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

सफल घोषित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक और जाति प्रमाणपत्र आदि की जांच प्रक्रिया अब शीघ्र ही आयोजित की जाएगी। इसके बाद अंतिम नियुक्ति सूची जारी की जाएगी और संबंधित जिलों में शिक्षकों की पदस्थापना होगी।

ख़बर को शेयर करें।