---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

On: February 16, 2026 8:31 PM
---Advertisement---

जुगसलाई : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती डॉली मलिक ने “हर घर नल, हर घर जल” के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल हर परिवार का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

पदयात्रा के दौरान मिल्लत नगर, हिलवी एरिया, इस्लाम नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क करते हुए उन्होंने चूड़ी छाप पर वोट देने की अपील की।

क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिलाया। डॉली मलिक ने कहा कि आज भी कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है।

महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव में विजय के बाद नगर परिषद में सशक्त नेतृत्व के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और हर घर तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “पानी केवल सुविधा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जुगसलाई के किसी भी घर को पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़े, यह मेरी प्रतिबद्धता है।”

इस जनसंपर्क अभियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमोद लाल, शेख फखरुद्दीन, सागेन पूर्ति, महावीर मुर्मू, लालटू महतो, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, मो. जमील, गोपाल महतो, मुकेश शर्मा, मानिक मलिक, जेनु सिंह, भटक, ममता, रीमा सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

डॉली मलिक ने अंत में क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर जुगसलाई को एक आदर्श नगर परिषद बनाया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा