---Advertisement---

झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

On: January 9, 2026 10:13 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को विधिवत रूप से अपने पद की शपथ ग्रहण कर ली। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची स्थित लोक भवन के बिरसा मंडप में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री, हाई कोर्ट के न्यायाधीश, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही जस्टिस सोनक ने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।


इससे पूर्व गुरुवार को जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक रांची पहुंचे थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाई कोर्ट के न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


शिक्षा और न्यायिक सफर


जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी की पढ़ाई पूरी की।
कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने एम.एस. कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी किया है, जो उनकी बहुआयामी शैक्षणिक योग्यता को दर्शाता है।


न्यायपालिका से जुड़ी उम्मीदें


न्यायिक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के कारण जस्टिस सोनक से झारखंड हाई कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके नेतृत्व में हाई कोर्ट से पारदर्शी और प्रभावी न्यायिक कार्यप्रणाली की अपेक्षा की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समय चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई

चुटिया:एसडीएम ने गैस की कालाबाजारी के खिलाफ रेड, 250 से अधिक सिलेंडर जब्त

कोडरमा:घर में सो रहे नाबालिग बच्चे का अपहरण,हत्या कर शव कुएं में फेंका,सनसनी