---Advertisement---

कैरव गांधी अपहरणकांड: 8 किडनैपर्स गिरफ्तार, हथियार और गाड़ियां बरामद

On: January 29, 2026 5:42 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहृत कैरव की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अपहरण गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो एसयूवी गाड़ियां और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त की गई दोनों गाड़ियों को जमशेदपुर के एक थाने में सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से अलग-अलग गुप्त ठिकानों पर गहन पूछताछ की जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पहले ही अपराधियों की गतिविधियों और मूवमेंट से जुड़ी पुख्ता जानकारी मिल चुकी थी। इसी आधार पर हजारीबाग जिले के बरही इलाके में पुलिस की एक विशेष टीम को सादे लिबास में तैनात किया गया था। अपराधियों को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी कि पुलिस हर कदम पर उनकी निगरानी कर रही है।


जैसे ही सही समय और ठोस इनपुट मिला, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों ओर से घेराबंदी कर आठों आरोपियों को दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे अपराधियों को भागने का कोई मौका नहीं मिल सका।


पुलिस अब आरोपियों से इस पूरे अपहरण कांड की साजिश, गिरोह के नेटवर्क और मुख्य मास्टरमाइंड के बारे में अहम जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर शहर के किन-किन स्थानीय अपराधियों या गुर्गों ने गिरोह की मदद की थी।


बताया जा रहा है कि मामले को लेकर एसएसपी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा कर सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद शहर में पुलिस की सतर्कता और कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी