---Advertisement---

कल्पना सोरेन बनेंगी जेएमएम की कार्यकारी अध्यक्ष, झामुमो के महाधिवेशन में निर्णय

On: April 14, 2025 2:20 PM
---Advertisement---

रांची: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई है।  आज मोर्चा के महाधिवेशन में ये निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्हिलचेयर पर बैठकर झामुमो के 13वें महाधिवेशन में पहुंचे। इस मूमेंट की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के पीछे खड़े हैं। हेमंत सोरेन व्हिलचेयर को पकड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं। मौके पर शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन भी उनके साथ नजर आ रही हैं। वह भी व्हिलचेयर पर बैठकर ही इस महाधिवेशन में पहुंची हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर लिखा है कि “झारखण्ड ही नहीं, पूरे देश-दुनिया के लोग आदरणीय दिशोम गुरुजी को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं। आदरणीय दिशोम गुरुजी जी के नेतृत्व तथा असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखण्ड अलग राज्य मिला। आदरणीय दिशोम गुरुजी ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है, और जिस पेड़ की जड़ें झारखण्ड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है। हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है।

बता दें कि शिबू सोरेन अब 81 साल के हो गये हैं और उनको स्वास्थय संबंधी परेशानियां भी होती रहते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह भी लिखा है कि “आज आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अध्यक्षता में रांची में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दो दिवसीय महाधिवेशन में शामिल झामुमो परिवार के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और जुझारू सिपाहियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2 दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज से शुरू हो गया है।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि