झारखंड

गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, 29 अप्रैल को करेंगी नामांकन

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM की उम्मीदवार होंगी। 29 अप्रैल को कल्पना सोरेन नामांकन करेंगी। इस सीट पर 20 मई को मतदान होगा। कल्पना सोरेन का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दिलीप वर्मा से होगा।

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने गुरुवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। इस निर्णय के साथ ही जमशेदपुर गठबंधन प्रत्याशी को लेकर चल रहे अटकलों का दौर भी समाप्त हो गया है। समीर मोहंती का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो से होगा।

आपको बता दें कि कथित भूमि घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से कल्पना सोरेन के सीएम बनने की अटकलें सामने आने लगी थीं। हालांकि, पार्टी ने चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम नियुक्त किया था। अब कल्पना के उपचुनाव में उतरने के बाद एक बार फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।