---Advertisement---

जेएमएम में कल्पना सोरेन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, महाधिवेशन में हो सकती है घोषणा

On: January 17, 2025 8:28 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड की राजनीति में तेजी से उभर रही झामुमो विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, उन्हें केंद्रीय महासचिव या महिला मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

कल्पना सोरेन को पार्टी में अहम पद मिलने की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने उन्हें झारखंड की राजनीति का “धूमकेतु” बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजा, लेकिन इस मुश्किल समय में कल्पना सोरेन ने पार्टी के लिए जो काम किया, वह झामुमो के लिए अमूल्य संपत्ति की तरह है।

सूत्रों के अनुसार, झामुमो का केंद्रीय महाधिवेशन फरवरी या मार्च में होने की संभावना है, जहां कल्पना सोरेन की नई जिम्मेदारी की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। इस मुद्दे पर भाजपा ने झामुमो पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि जब हेमंत सोरेन जेल गए थे, तभी से कल्पना सोरेन को आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि झामुमो में योग्य नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन पार्टी की कमान हमेशा सोरेन परिवार के हाथों में ही रखी जाती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग