---Advertisement---

कांडी थाना प्रभारी समेत 2 पुलिस अधिकारियों को समन, 20 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

On: November 20, 2024 2:28 AM
---Advertisement---

गढ़वा: कांडी थाना के थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम और दुष्कर्म मामले के अनुसंधानकर्ता शंभू कुमार राय को कोर्ट ने तलब किया है। उन्हें 20 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होकर या अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। कांडी थानांतर्गत एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता पर केस में सुलह करने के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। उसने सब इंस्पेक्टर शंभू कुमार राय एवं कांडी के थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के विरुद्ध दुष्कर्म के मामले में आरोपित उपेंद्र चंद्रवंशी को बचाने, न्यायालय द्वारा जारी गैरजमानतीय वारंट के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं करने तथा आरोपित से सुलह नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now