---Advertisement---

सिल्ली मुरी आसपास क्षेत्र में करम पर्व धूमधाम से मनाया गया

On: September 15, 2024 2:21 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-सिल्ली प्रखंड के छोटा मुरी कोईरी मोहल्ला में आज शनिवार के दिन करम पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं के द्वारा करम वृक्ष की डाली को घर के प्रांगण में गाड़ा गया था और चारों तरफ गीत गाकर एवं नृत्य कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखा एवं सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की तत्पश्चात महिलाओं और बहनों ने करम देव की पौराणिक कथा सुनी। छोटा मुरी निवासी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि यह पर्व प्राकृतिक दर्शन और सामुदायिक सहभागिता का महापर्व है। लोग इस त्यौहार को झारखंड में लोक पर्व के रूप में भी मानते हैं। यह त्यौहार प्रकृति का महापर्व है और उत्साह और उमंग के लिए लोकप्रिय है। मौके पर प्रदीप कोईरी, संजय प्रसाद,विजय कुमार समेत आसपास की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now