झारखंड

करम सिंह व सुरेंद्र नाथ स्मृति मेला सम्पन्न

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: प्रखंड के लोटा गाढ़ा पार गांव में मां वीणापाणी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को क्रम सिंह व सुरेंद्र नाथ स्मृति मेला का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, तृलोचन महतो आदि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने स्व करम सिंह व स्व सुरेंद्र नाथ के चीत्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मेले में मुर्गा लड़ाई, छौ नृत्य झुमर संगीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयपाल सिंह ने कहा कि हमारे संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर स्व करम सिंह महतो की पत्नी पुनी देवी, स्व सुरेंद्र नाथ महतो की पत्नी सुकरमनी देवी,शिवप्रसाद मंडल, उपेंद्र नाथ महतो, बुधराम महतो, मनोज कुमार महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।मेले के सफल आयोजन में घने नाथ महतो, हरेंद्र नाथ महतो, देवी लाल महतो, प्रदीप कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।