---Advertisement---

कर्नाटक:बागलकोट में शिवाजी महाराज की शोभायात्रा पर मस्जिद से पथराव, विरोध में ठेलों में आग, तनाव व्याप्त,

On: February 20, 2026 11:03 AM
---Advertisement---

कर्नाटक: शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा समुदाय के द्वारा बागलकोट शहर में शिवाजी महाराज का जुलूस निकाला जा रहा था इसी दौरान मस्जिद से पत्थर बाजी हुई। जिससे दूसरा समुदाय भी बड़ा गया और मस्जिद के पास खड़े खेलों को आग लगा दी। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है तनाव व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी केअनुसार गुरुवार देर शाम एक बड़ा जुलूस निकाला. ये विशाल जुलूस किले के अंबाभवानी मंदिर से शुरू हुआ और शिवाजी महाराज का जुलूस मेन रोड से होते हुए बसवेश्वर सर्कल के लिए निकला.
जुलूस बसवेश्वर सर्कल के बाद वल्लभभाई चौक से होते हुए किले की ओर बढ़ने लगा. आरोप है कि जुलूस जब वहां बनी एक मस्जिद के बाहर पहुंचा तो DJ की आवाज को तेज कर दिया गया और वहीं पर रुककर लोग नारेबाजी करने लगे और जमकर नाच गाना शुरू कर दिया. इसके बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने विरोध किया.

हालांकि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने मस्जिद के अंदर जाकर वहां मौजूद मुस्लिम युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच किसी शरारती तत्व ने जुलूस की तरफ चप्पल फेंक दी. जिस कारण देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और इसके कुछ देर बाद कुछ बदमाशों ने मस्जिद के अंदर से जुलूस पर पत्थर फेंके.

हिंदू कार्यकर्ताओं ने ठेलों में लगाई आग
इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को संभाला और जुलूस को आगे के लिए रवाना कर दिया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कथित तौर पर हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर खड़े ठेलों में आग लगा दी. इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों के नेताओं ने मांग की है कि जुलूस पर पत्थर फेंकने वाले दोषियों के खिलाफ सही कार्रवाई की जाए. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस जवानों की संख्या और बढ़ा दी गई है. सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने इस तनाव के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now