---Advertisement---

केतार आरके सिंह पब्लिक स्कूल के संचालक की मां का निधन, शोक

On: April 19, 2024 9:20 AM
---Advertisement---

सुरज वर्मा

केतार(गढ़वा) :– प्रखंड क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी स्व: कुमार रविन्द्र सिंह की पत्नी व आरके सिंह पब्लिक स्कूल के संचालक बिट्टू सिंह की मां किरण देवी का निधन रांची रिम्स अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार किरण देवी पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में इलाजरत थी। उन्हें लीवर में इन्फेक्शन हो गया था। गुरुवार की सुबह गांव के ही पंडा नदी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पुत्री ब्यूटी और पुत्र बिट्टू ने कंधा दिया। इधर घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वही उनकी इकलौती पुत्री ब्यूटी सिंह एवं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें