---Advertisement---

झामुमो प्रत्याशी विकास कुमार मुंडा के समर्थन में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने किया प्रचार, इंडी गठबंधन को जिताने का किया अपील।

On: October 30, 2024 4:54 PM
---Advertisement---

संवाददाता  अमित दत्ता

बुंडू: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के तमाड़ प्रत्याशी विकास कुमार मुंडा ने बुधवार को तमाड़ तथा अड़की के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिले तथा झामुमो के समर्थन में वोट डालने की अपील किए। इस बीच उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हुए तथा समाधान का आश्वासन दिए। इस मौके पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा विशेष रूप से शामिल थे जो लोगों को इंडी गठबंधन के समर्थन में वोट करने की अपील कर

भारी संख्या में मत देकर विजयी बनाने की अपील किए इस मौके पर पुंडीदिरी, कुचरु, डिमरा, लंकेया, एदेलपीडी, पातसायडीह, बघई, पारमडीह, बारेडीह, मानकीडीह,भूरसुडीह, राबो जैसे सुदूरवर्ती गांवों में ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विकासात्मक दृष्टिकोण और हेमन्त सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। इस मौके पर विकास कुमार मुंडा ने अपने कार्यकाल में किए गए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा,”तमाड़ विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में हमने न केवल बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया है, बल्कि नई योजनाओं के माध्यम से विकास के मार्ग को भी प्रशस्त किया है।” उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है

और रहेगा।ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए, उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए चलाई गई विशेष योजनाओं पर प्रकाश डाला। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मंईंया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, विधवा और विकलांगों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता,आदिवासी समाज के धूमकुड़िया भवन का निर्माण, सरना मसान का घेराबंदी कार्य जैसी अनेकों नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से हेमन्त सरकार को फिर से समर्थन देने की अपील की। “झारखण्ड के हर नागरिक के उत्थान के लिए हेमन्त सरकार ने दिन-रात काम किया है, और विकास की यह यात्रा तब तक पूरी नहीं होगी जब तक हम सब मिलकर इसे आगे न बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि तमाड़ विधानसभा को एक आदर्श क्षेत्र बनाने के हमारे सपने में आप सभी की एकजुटता और समर्थन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम झारखण्ड की अस्मिता और विकास की धारा को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now