---Advertisement---

अपहृत बच्ची की बरामदगी और टाटा जीआरपी ने अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,6 गिरफ्तार

On: December 26, 2023 3:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के पास से 8 माह की बच्ची अगवा की खबर के बाद एक्टिव रेल पुलिस ने सरायकेला जिला के आदित्यपुर से एक महिला के पास से बच्ची को बरामद कर लिया था और अब रेल पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों को दबोच लिया है। टाटानगर जिला रेल एसपी ऋषभ झा ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा है इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। गिरफ्तार लोगों को त्वरित तौर पर सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल के तहत रेल पुलिस काम करने में जुट गई है। रेल एसपी का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा गिरोह है जो की अंतर राज्य स्तर पर कार्य कर रहा था। गिरोह के सदस्य वैसे बच्चों को निशाना बनाते हैं जो फुटपाथ वगैरह में रहने को मजबूर है।

बताया जाता है कि बच्ची के अपहरण के मामले में कुछ दिनों पहले जीआरपी ने 8 माह की बच्ची को सरायकेला जिले से बरामद किया था। उसके बाद से लगातार पुलिस बच्चा चोर गिरोह को नेस्तनाबूद करने में लगी हुई इसी दौरान रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी अनुसंधान के दौरान इस मामले में संलिप्त पांच महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बताया जाता है कि अनुसंधान के दौरान पुलिस ने इस मामले में सविता हेंब्रम को गिरफ्तार करते हुए मामले में संलिप्त रानी कंडियन, मंजू साव, रंजीत साव, मीना देवी और अंजू साव को गिरफ्तार किया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए रेल एसपी ऋषभ झा ने बताया कि ये सभी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं और एक गिरोह की तरह ये काम कर रहे थे।इन्होंने बागबेड़ा और बर्मामाइंस इलाके में भी बच्चा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पांच महिला और एक पुरुष की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। इस मामले में दो से तीन लोगों की गिरफ्तारी और होनी बाकी है, जिन्होंने बच्ची को देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन से उठाया था। साथ ही गाड़ी की भी पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि ये सभी बच्चों के अपहरण के बाद जब तक बच्चे की बिक्री नहीं हो जाती, तब तक दो-दो तीन-तीन दिन तक एक दूसरे के पास बच्चे को रखते थे। इस घटना में भी गिरफ्तार अपराधियों द्वारा हर दो दिन में बच्चों को अपने पास रखकर ठिकाना लगाने का प्रयास किया जा रहा था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत