---Advertisement---

स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

On: January 2, 2024 5:03 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- बरियातू थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान के समीप से शनिवार की सुबह 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा 8:40 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नही पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद छात्रा की खोजबीन की गई लेकिन छात्रा का कुछ पता नही चला। इसके बाद छात्रा की मां ने बरियातू थाने में अपहरण की प्राथमिक दर्ज कराई।

घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, अपह्रत छात्रा का कोई सुराग नही मिला है। परिजन, पुलिस के ऊपर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। अनुसंधान के नाम पर पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की जांच करनी चाही, लेकिन मोबाइल लाॅक मिला। ऐसे में मोबाइल का लाॅक खुलवाने के बजाए थानेदार सुरेश कुमार मंडल ने पीड़ित परिजनों को ही लाॅक खुलवाने का जिम्मा दे दिया। इसके अलावा पुलिस ने खुद से सीसीटीवी की जांच भी नही की। परिजनों ने ही पुलिस को विभिन्न स्थलों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज उपलब्ध कराए हैं।

अनुसंधान के नाम पर पुलिस ने छात्रा को स्कूल लाने-ले जाने वाली गाड़ी के ड्राइवर और स्कूल में पढ़ने वाले मित्रों से पूछताछ की है। लेकिन पुलिस को कुछ भी जानकारी नही मिल पाई। छात्रा के मोबाइल की सीडीआर भी पुलिस ने जांच करवाई, लेकिन पिछले कुछ महीने से ऐसा कोई भी संदिग्ध मोबाइल नंबर नही मिला, जिसके ऊपर संदेह हो। पीड़ित परिजन एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का मन बना रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए