July 26, 2026

वैशाखी के मौके पर जेम्को गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार

IMG-20240413-WA0335.jpg

जमशेदपुर: जेम्को गुरुद्वारा में वैशाखी का पर्व का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह 10:00 बजे अखंड पाठ साहब की समाप्ति हुई इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें रागी – जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

उसके उपरांत अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और सभी ने एक दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर सभी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में माथा टेकने के साथ लंगर छका।


इस दौरान जम्को की संगत ने सर्वसमिति से जोरावर सिंह (गोलू) को नौजवान सभा का प्रधान बनाया गया है एवं मीत प्रधान अमनदीप सिंह को बनाया गया है और इन्हें सरोपा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद सरदूल सिंह ने किया।


मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, जागीर सिंह, सरदूल, गुरमनप्रीत, शरणजीत, राजेंद्र, अमन, जोरावर, जोगिंदर, सरबजीत सिंह आदि मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed