राहे :- रांची पूर्वी जिला सचिव कामरेड रतन महतो के पिता वरिय किसान सभा सदस्य चमरू महतो का दाह संस्कार पुरदाग सतिया में सम्मान पूर्वक किया गया। ज्ञातव्य है कि 17 फरवरी को शाम 7.30 बजे निधन हो जाने से शोक की लहर फ़ैल गया, किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि । झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा चमरू महतो जवानी के दिनों में किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा के साथ किसान सभा के कार्यक्रमों, आन्दोलनो में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। जीवनपर्यंत किसान सभा के सदस्य बने रहे ।इस अवसर पर रांची किसान सभा जिला सचिव रतन महतो, जिला कौंसिल सदस्य घुरन पातर, जयपाल सिंह मुंडा, उमेश महतो, अंचल कौंसिल सदस्य राजेंद्र सिंह मुंडा, जगदीश मुंडा,यदु पासवान,महरू महतो, बसंत मुंडा, महादेव महतो,पूणचंद मुंडा, विकास मुंडा (मुखिया ), ओमप्रकाश सिंह,नारायण महतो,दिवेशवर मुंडा, बेटा रामजन महतो ,भरत महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण दाह संस्कार में शामिल हुए।
किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि











