---Advertisement---

मेराल: डोभा में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: September 9, 2025 5:51 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

मेराल, (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखरगाड़ा पूर्वी के धरनियां गांव के धुरियाही टोला में सोमवार को डोभा में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शकील अंसारी के पुत्र इबरान अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार इबरान दोपहर बाद अपने चार दोस्तों के साथ खेलने निकला था। खेल-खेल में सभी बच्चे गांव के समीप बने सरकारी डोभा में नहाने लगे। इसी दौरान इबरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मेराल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा। अंत्य परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि डोभा में गहराई काफी ज्यादा है, जिसकी जानकारी बच्चों को नहीं थी। इसी कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू