राष्ट्रिय

नो योर कैंडिडेट ऐप लाॅन्च; मिलेगी उम्मीदवारों की हर जानकारी, जानें कैसे

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Know Your Candidate App:- चुनाव आयोग ने ‘नो योर कैंडिडेट’ ऐप लाॅन्च किया है। इसके जरिए मतदाता जान सकेंगे कि उनके निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि चुनाव पैनल के पास ‘नो योर कैंडिडेट’ या केवाईसी ऐप है जो मतदाताओं को यह पता लगाने में सक्षम करेगा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित उम्मीदवार का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं।

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और एप्पल प्ले स्टोर (Apple Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप उम्मीदवार का नाम एंटर करके सर्च कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार का कोई क्रिमिनल हिस्ट्री है या उस पर कोई केस फाइल है, तो उसका स्टेटस भी दिखाएगा। साथ ही कैंडिडेट पर लगने वाले आरोप की जानकारी भी देगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।