

कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक गाय की और एंबुलेंस की टक्कर से एक और गाय की मौत से स्थानीय लोग भड़क गए और सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया शहर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पहली घटना पूर्णिमा टॉकीज के पास की है। यहां सड़क किनारे चर रही एक गाय बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। खंभों की समय-समय पर जांच नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
दूसरी ओर समांतों काली मंदिर के पास की है। यहां एक एम्बुलेंस ने गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय बुरी तरह घायल हो गई। पास की मेडिकल दुकान के संचालक ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक के पहुंचने तक गाय की हालत नाजुक हो गई और करीब 15 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। एम्बुलेंस में एक मरीज भी था, जिसे लोगों ने जाने दिया।
आक्रोशित लोगों के शहर के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि शहर में नियमित रूप से बिजली खंभों की जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
साथ ही उन्होंने नगर परिषद और पशुपालन विभाग से शहर में 24 घंटे पशु एम्बुलेंस सेवा चालू करने की मांग की। लोगों ने कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से चलंत एम्बुलेंस की सुविधा सिर्फ कागजों में है, जबकि जमीनी स्तर पर इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




