---Advertisement---

कुरमी/ कुड़मी अंतर राज्य प्रतिनिधियों का सम्मेलन 17 सितंबर को

On: September 10, 2023 3:11 AM
---Advertisement---

सिल्ली :कुरमी/कुड़मी (महतो) समन्वय समिति झारखंड, बंगाल एवं उड़ीसा के
संयोजक लालचन महतो ने शनिवार को सिल्ली में एक प्रेस वार्ता जारी करते हुए कहा की समाज के सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों तथा समाज सेवियो की अंतर राज्य सम्मेलन आगामी 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिला में आयोजित की गई है। उन्होंने समाज के सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। पुर्वांचल आदिवासी कुड़मी समाज के राज्य सचिव शुभेन्दु महतो ने कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए बताया कि कि आगामी 17 सितंबर दिन रविवार को पुरुलिया स्थित कांसाई नदी के शिमलिया घाट से जावा पाता (बाली उठाव) पुर्वाह्न 10 बजे, नगर भ्रमण अपराह्न 1 बजे तथा विक्टोरिया हाई स्कूल परिसर में अपराह्न 2: 30 बजे आम सभा तथा तीनों प्रदेश के प्रतिनिधियों का सम्मेलन अपराह्न 6 बजे आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर समन्वय समिति के प्रवक्ता शशीभूषण महतो(मनोहरपुर पश्चिमी सिंहभूम) को समाज के सभी संगठनों के प्रमुखों को सूचित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत