झारखंड

कुरमी/कुड़मी (महतो) समन्वय समिति की बैठक आज

ख़बर को शेयर करें

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:-कुरमी/कुड़मी (महतो) समन्वय समिति झारखंड बंगाल एवं उड़ीसा के फाउंडर सदस्यों पदाधिकारियों , सभी प्रभारियों एवं समाज सेवियों का संयुक्त बैठक दिनांक 18 मई दिन शनिवार को 1 बजे डाक्टर श्रीपद महतो के बनता स्थित आवास बनता सिल्ली जिला रांची झारखंड में होगी, बैठक में जातिय सत्ता एवं एकजुटता कायम रखने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक को सफल बनाने एवं ब्यवस्था के लिए समिति के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी निताई चन्द्र महतो टाटीसिलवे,सोनाहातु प्रखंड प्रभारी सह तेतला पंचायत समिति जगदीश महतो, सिल्ली प्रखंड प्रभारी देवेन महतो श्यामनगर,राहें प्रखंड प्रभारी रघुनाथ महतो डोकाद चिरुडीह,बुन्डू प्रखंड प्रभारी आनन्द महतो बुन्डू तमाड़ प्रखंड प्रभारी अखिलेश्वर महतो भिनसायडीह, तमाड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वक्त जानकारी समन्वय समिति के संयोजक लालचन महतो ने दी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।