राष्ट्रिय

कुवैत अग्निकांड: इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से भारत लाए गए 45 भारतीयों के शव

Kuwait Fire Accident: इंडियन एयरफोर्स का विशेष विमान, सी-130जे, कुवैत के मंगफ में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। 31 भारतीयों के शवों को कोच्चि में उतारा गया है। 31 मृतकों में से केरल के 23, तमिलनाडु के 7 और कर्नाटक का एक व्यक्ति शामिल है। यहां से शवों को उनके गृह नगर के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं आग की घटना में मारे गए उत्तर भारत के कामगारों के शवों को लेकर विमान शाम तक दिल्ली पहुंचेगा।

कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों का ऑफिशियल आंकड़ा 49 है। जिसमें से 45 की पहचान भारतीयों के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग फिलीपींस के नागरिक हैं। अभी एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।