---Advertisement---

सत्र में उठाउंगा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग-लंबोदर महतो

On: July 31, 2023 1:52 PM
---Advertisement---

रांची:- AISMJWA के प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कतरियार आज विधानसभा पहुंचे जहां उनकी मुलाकात गोमिया विधायक लंबोदर महतो से हुई.श्री कतरियार ने श्री महतो को राज्य में बीमा,सुरक्षा,पेंशन,आवास,पत्रकार आयोग सहित 8 सूत्री मांगपत्र सौंपा।

गोमिया विधायक ने पत्रकारों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर सत्र में मांग जरूर उठाउंगा। इस पर सक्रियता दिखाते हुए श्री कतरियार ने विधायक श्री महतो का इंटरव्यू लेते एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वे सुरक्षा कानून लागू करने संबंधी मांग उठाने का सवाल पूछ रहे हैं।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री कतरियार ने कहा कि धनबाद में हुए प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में ऐसोसिएशन द्वारा पत्रकार साथियों को सत्र में मांग उठाने के लिए अपने क्षेत्र के विधायक से अपील करने की मांग की गई थी।इसी के आलोक में आज हमलोग रांची पहुंचे और मांग पत्र सौंपा है.उन्होने कहा कि ऐसोसिएशन द्वारा अब तक पोडै़याहाट विधायक प्रदीप यादव,बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो,तमाड़ विधायक विकास मुंडा और बेरमो विधायक अनूप सिंह को भी इसी तरह से 8 सूत्री मांगपत्र दिया जा चुका है।वे बोले उम्मीद है कि कुछ अन्य विधायकों से भी ऐसोसिएशन के पदाधिकारी संपर्क में हैं ताकि सत्र में पत्रकार साथियों की सुरक्षा,संवर्धन और स्वतंत्रता की मांग उठाई जा सके।

मौके पर प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार के साथ बोकारो प्रमंडल अध्यक्ष विल्सन फ्रांसिस,बोकारो ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा,महासचिव शिव शंकर नोनिया उर्फ पप्पू चौहान, मुकेश कुमार,बीरेंद्र प्रसाद,दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार आदि पत्रकार साथी भी मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह