---Advertisement---

माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत, 14 घायल; यात्रा रोकी गई

On: August 26, 2025 6:02 PM
---Advertisement---

कटरा/जम्मू: माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान मंगलवार को अर्धकुवारी के पास बड़ा हादसा हो गया। भोजनायल के समीप अचानक हुए भूस्खलन में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, कटरा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर अर्धकुवारी के समीप यात्रियों की भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। कई यात्री इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों का इलाज जारी

अधिकारियों के अनुसार, अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 14 घायल यात्रियों को कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें जम्मू रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

यात्रा स्थगित

हादसे के बाद एहतियातन माता वैष्णो देवी की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कटरा से भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है, जबकि जो यात्री भवन या अर्धकुवारी क्षेत्र में मौजूद थे, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

प्रशासन की अपील

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही, मौसम और रास्ते की स्थिति को देखते हुए यात्रा पर जाने से पहले ताजा अपडेट जरूर लें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद