---Advertisement---

मध्यप्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी, सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

On: January 24, 2025 2:35 PM
---Advertisement---

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए राज्य के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू करने की बात कही है। महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक के बाद इन 17 स्थानों से शराब की दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला किया। इन शहरों में उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, सांची, नलखेड़ा, सलकनपुर, जबलपुर, मंदसौर आदि जिलों का नाम शामिल है। इसके अलावा नर्मदा नदी के तट के दोनों किनारों पर 5 किलोमीटर के दायरे में पहले से लागू शराबबंदी नीति जारी रहेगी।

इन 17 जगहों पर होगी शराबबंदी:

दतिया (मां पीतांबरा पीठ), पन्ना (जुगल किशोर मंदिर), मंडला (नर्मदा का प्रसिद्ध घाट), मूलताई (ताप्ती नदी का उद्धम स्थल), मंदसौर (पशुपतिनाथ मंदिर), मैहर (मां शारदा मंदिर), ओंकारेश्वर (ज्योतिर्लिंग), महेश्वर (प्रसिद्ध नर्मदा घाट, प्राचीन मंदिर), मंडलेश्वर (प्रसिद्ध नर्मदा घाट), चित्रकूट (राम घाट, राम का वनवास बीता), अमरकंटक (नर्मदा काउद्गम स्थल), ओरछा (रामराजा सरकार मंदिर), सलकनपुर (बिजयासन माता मंदिर), बरमान कलां (नर्मदा घाट), लिंगा (प्रसिद्ध जैन मंदिर), बरमान खुर्द (नर्मदा घाट), कुंडलपुर (प्रसिद्ध जैन मंदिर) और बांदकपुर (देवश्री जागेश्वर नाथ मंदिर)।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now