---Advertisement---

सरायकेला में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, 44 IED बम बरामद

On: August 6, 2025 10:31 PM
---Advertisement---

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के दलभंगा ओपी (कुचाई थाना) के सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए 44 आईईडी बम बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला-खरसावां व चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें नीले प्लास्टिक कंटेनर में छिपाकर रखे गए कुल 44.5 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए गए। जब्त आईईडी बमों में 1.5 किलो के 15, 1 किलो के 15 और 500 ग्राम के 14 बम शामिल हैं।

बरामद किए गए सभी IED बमों को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। विस्फोट के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दी और क्षेत्र धुएं से भर गया। यह कार्रवाई पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित इलाके में की गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मजदूर दिवस पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान में रक्तदान शिविर

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले