---Advertisement---

जर्मनी में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन, 3 लोगों की मौत; कई घायल

On: July 28, 2025 3:28 AM
---Advertisement---

म्यूनिख: रविवार को दक्षिणी जर्मनी में एक क्षेत्रीय यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आशंका है कि मृतकों के आंकड़े में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टरों के जरिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि म्यूनिख से 158 किलोमीटर (98 मील) पश्चिम में बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के रीडलिंगन के पास शाम करीब 6:10 बजे ये दुर्घटना हुई। ट्रेन सिग्मारिंगन से उल्म की ओर जा रही थी, जब इसके कम से कम दो डिब्बे जंगल वाले इलाके में पटरी से उतर गए। तेज बारिश और तूफान को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी दुर्घटना के कारणों की जांच जारी होने की बात कही है।

रेल हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीरों में ट्रेन के कई डिब्बे पलटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनसे बचावकर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ये साफ है कि हादसा काफी भयावह था। अब तक तीन मौतों की पुष्टि अधिकारियों ने की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा