सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लेगाहातू (कलुआडीह) भेलवा टुगरी चट्टानी में रविवार के दिन सुबह 7 बजे स्वर्गीय काशीनाथ महतो की स्मृति में आगामी 21 जनवरी को मेला का आयोजन को लेकर विभिन्न गांव के ग्रामीणों के बीच गणेश उरांव की अध्यक्षता में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया ताकि मेला का आयोजन भव्य रूप से किया जा सके। मेला को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों ने अपने-अपने विचार को व्यक्त किया एवं पिछला कमेटी को भंग कर नई कमेटी का सर्व सम्मति से गठन किया गया जिसमें संरक्षक लालूराम उरांव, अध्यक्ष विकास महतो, उपाध्यक्ष मनोहर महतो, चाँद हुसैन, फारुख मोमिन, सुशील महतो, बंशीधर उरांव, दिलीप मिंज, सचिव लक्ष्मण महतो एवं कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद महतो को चुना गया। मेला को आकर्षक बनाने के लिए फुटबॉल, क्रिकेट, मुर्गा लड़ाई, महिला पाता नाच और भी विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया है जिसका ग्रामीण आनंद उठाएंगे। उक्त जानकारी मेला कमेटी के सुभाष चंद्र महतो ने दी।
स्वर्गीय काशीनाथ महतो स्मृति मेला 21 जनवरी को












