अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड सहित 6 पदक जीता
अभय मांझी
लातेहार: जिले के पांच खिलाड़ियों ने वाराणसी भदोही कालीन नगरी के प्रेम बहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल में 6 से 8 दिसंबर को आयोजित गोजुरियो इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए लातेहार जिले के पांच खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड समेत पांच कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

जहां पुरुष वर्ग में भाग ले रहे लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के मंजीत कुमार सिंह ने अपने कुमते स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का झंडा ऊपर कर पूरे देश को गौरवान्वित किया। भारत की ओर से झारखंड के लातेहार जिला से पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, पदक जीतने का सिलसिला जो शुरू हुआ तो पांच के आंकड़े तक पहुंच गया। मनिका प्रखंड से अक्षय कुमार सिंह दो कांस्य पदक, शौर्य राज, कांस्य पदक, मंजीत कुमार सिंह, गोल्ड मेडल चंदवा की काजल कुमारी ,कांस्य पदक, अमिष कुमार वर्मा कांस्य पदक ,अपने स्पर्धा में पदक हासिल किया।

