---Advertisement---

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल

On: February 17, 2026 9:40 AM
---Advertisement---

लातेहार: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम एक अनियंत्रित थार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। वाहन को गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे। इस मामले में निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को रविवार देर रात थाना से छोड़ दिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ शराब के नशे में वाहन चलाने का मामला दर्ज करते हुए 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला है। हालांकि, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई की निष्पक्षता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिस काले रंग की थार वाहन से यह हादसा हुआ, उसका बीमा 21 नवंबर 2025 से पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके अलावा वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र भी 29 दिसंबर 2023 के बाद से वैध नहीं पाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर दस्तावेजी अनियमितताओं के बावजूद वाहन जब्ती या मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोई अलग कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। संबंधित थार वाहन पर डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड लगा हुआ था।

स्थानीय नागरिकों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का साफ कहना है कि यदि यही मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा होता, तो वाहन के कागजात, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र को लेकर सख्त कार्रवाई तय मानी जाती।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल; रेल परिचालन ठप

लातेहार: गढ़वा में प्रेमिका संग रंगे हाथों धराए निलंबित सीओ का नया कांड, नशे में धुत होकर शिव बारात में मचाया उत्पात; हिरासत में