---Advertisement---

अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में वकीलों ने खोला मोर्चा,सख्त कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

On: October 10, 2023 3:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: लोहरदगा के सिविल कोर्ट में परिसर में मुवक्किल के द्वारा अपने ही वकील को सरेआम थप्पड़ मारने और गाली गलौज करने के खिलाफ आज चौथे दिन भी वकीलों ने कामकाज ठप रखते हुए ऐलान कर दिया है कि जब तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता सड़कों पर भी उतर गए हैं जिसका प्रभाव कोर्ट के कामकाज में बुरी तरह पड़ रहा है।

गौरतलब हो कि लोहरदगा सिविल कोर्ट परिसर में 7 अक्टूबर को मुवक्किल ने अपने ही वकील को सरेआम थप्पड़ मारते हुए अपशब्द कहे थे। जिसके खिलाफ जिला बार एसोसिएशन ने बैठक की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर उतारू हैं।

वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन ने पूरे मामले को लेकर पीडीजे राजेन्द्र बहादुर पाल और डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण को ज्ञापन सौंपा। सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के अलावे अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए जाने की मांग की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक