झारखंड

कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, राजस्व संग्रहण पर दें जोर : दीपक बिरूआ

रांची: राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरूआ ने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विभागीय मंत्री के तौर पर पद ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

श्री दीपक बिरूआ ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत सबसे पहले भू-राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कार्य में शिथिलता नहीं बरती जाए।

श्री दीपक बिरूआ ने विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर के बाद भू-राजस्व के संदर्भ में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ बैठक आयोजित करें। तत्पश्चात जिला स्तर में कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने परिवहन सचिव और भू-राजस्व विभाग के सचिव को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिया।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।