झारखंड

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के समीप नाली एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:उत्तरी करनडीह पंचायत अन्तर्गत करनडीह फाटक के समीप दुर्गा मंडप से मंडल चिकन दुकान तक कल्वर्ट सहित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक एवं मुखिया सिनी सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी मानिक मलिक ने कहा कि “जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाएंगे।”

स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से नाली जाम एवं जलजमाव की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को नाली जाम एवं गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।