---Advertisement---

होली को लेकर झारखंड के तमाम पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द

On: February 28, 2026 10:19 AM
---Advertisement---

रांची: होली पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और पूरे प्रदेश भर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अफसर और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इस संदर्भ में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है और सभी जिलों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के मुताबिक बिना ठोस कारण के अवकाश प्रदान नहीं किया जाएगा जारी आदेश में सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, एसएसपी और एसपी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि होली के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेंगी। आदेश के अनुसार, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर होली पर्व की समाप्ति तक किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। एडीजी अभियान की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मी को अत्यंत आवश्यक कारणों से अवकाश की जरूरत हो तो उन्हें आवेदन में विशेष परिस्थिति का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। सक्षम प्राधिकारी संतोषजनक कारण पाए जाने पर ही छुट्टी स्वीकृत करेंगे।

बिना ठोस कारण के अवकाश प्रदान नहीं किया जाएगा। जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि होली के दौरान राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतकर्ता और पर्याप्त बल की तैनाती आवश्यक होती है। रंगों के इस त्योहार पर कई स्थानों पर भीड़-भाड़, जुलूस और सामूहिक आयोजन होते हैं, जिनमें कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now