---Advertisement---

वामदलों ने युद्ध विरोधी मार्च निकाल कर फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता दिखाई

On: November 7, 2023 5:03 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- ‘गाजा में युद्ध विराम लागू करो, फिलिस्तीन में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिकों का नरसंहार बंद करो, अमेरिका के संरक्षण में इस्त्राइल द्वारा गाज़ा पर हमला बंद करो, संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रस्ताव लागू करो, फिलीस्तीन और इस्त्राइल दो राष्ट्र का सिध्दांत जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाते हुए और तख्तियां थामे वामदलों के कार्यकर्ताओं ने सैनिक मार्केट से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च किया। जहां एक युद्ध विरोधी सभा की गयी। सभा में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव के अनुरूप पश्चिम एशिया के गाज़ा में अविलंब युद्ध विराम लागू करने और युद्ध पीड़ितों के बीच मानवीय सहायता व राहत कार्य तेज करने की मांग की गई।
इस मार्च का नेतृत्व सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, सुखनाथ लोहरा, समीर दास, प्रकाश टोप्पो, मधुआ कच्छप, वीणा लिंडा, प्रतीक मिश्र, कपिल महतो, सीपीआई (एम एल) के मोहन दत्ता, विनोद लहरी, नंदिता ने किया। सभा की अध्यक्षता माकपा के प्रफुल लिंडा ने की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह