---Advertisement---

JNU छात्र संघ चुनाव में चार टॉप पदों पर लेफ्ट ने लहराया परचम, एबीवीपी को एक भी सीट नहीं

On: November 7, 2025 12:23 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव केंद्रीय पैनल की चारों सीटों पर लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने जीत हासिल की है। पिछले साल एक सीट हासिल करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चारों सीटों पर चुनाव हार गई है।

जेएनयू छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर कीझाकूट गोपिका बाबू, महासचिव पद पर सुनील यादव और सचिव पद पर दानिश को जीत मिली है. कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बुरी तरह पिछड़ गई और चारों में से किसी भी सीट पर मुख्य मुकाबले में नहीं रही.

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (JNUSU) चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग के बाद वोटों के नतीजे गुरुवार देर शाम आए. बुधवार रात तक के रुझानों में चारों पदों पर लेफ्ट की बढ़त थी, जबकि गुरुवार की सुबह से ही रुझानों के बाद बदलाव देखने को मिला. लेकिन आखिर में लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों ने फिर से बढ़त बना ली और ये बढ़त अंतिम परिणामों तक कायम रही. बता दें कि JNU छात्रसंघ चुनाव में EVM मशीन से वोटिंग नहीं होती है, बल्कि बैलेट पेपर से होती है इसलिए वोटों की गिनती में समय लगा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित