झारखंड

किता नहर मरम्मत करने हेतु कार्यपालक अभियंता जल पथ प्रमंडल को लिखा पत्र

सिल्ली – झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत में स्थित किता नहर बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी नहर है। यह किता और धुंधाजरा के बीच में करीब सात – आठ जगह टूट गया है, जिससे पानी खेतों में न जा कर गड्ढे में चला जाता है। सबसे ज्यादा तेलचिपा – धुंधाजरा के सामने खाई बन चुका है। पूरी नहर की स्थिति जर्जर है। नहर की खराब स्थिति को देखते हुए कार्यपालक अभियंता जल पथ प्रमंडल सिंचाई भवन रांची को पत्र लिख कर किता नहर को अतिशीघ्र मरम्मत करने की मांग की है। ताकि किसानों के खेत में पानी जा सके। उक्त जनकारी सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो ने प्रेस विज्ञप्ति को दी है।

ख़बर को शेयर करें।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।