---Advertisement---

झारखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, मैक्लुस्कीगंज में पारा शून्य से नीचे; कई जिलों में येलो अलर्ट

On: January 9, 2026 9:20 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में भारी गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम ठंड की तीव्रता इतनी अधिक है कि लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं।


बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खूंटी में 3.4 डिग्री और पलामू में 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।


मैक्लुस्कीगंज इस समय झारखंड का सबसे ठंडा इलाका बनकर उभरा है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पारा शून्य से नीचे जाते ही पूरे क्षेत्र में जनजीवन लगभग ठहर सा गया। सुबह होते ही मैक्लुस्कीगंज बर्फ की सफेद चादर में ढका नजर आया। पेड़-पौधों, खेतों, खलिहानों, पुआल और खुले मैदानों पर जमी बर्फ ने इलाके को किसी पहाड़ी क्षेत्र जैसा दृश्य प्रदान किया।


भीषण ठंड के चलते लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण राहत मिलना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच रहा है। वहां से आ रही ठंडी हवाएं लगातार प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान में किसी खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं बन पा रही है।


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 13 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


इस बीच मौसम विभाग ने 9 जनवरी को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों के लिए शीतलहर और कड़ाके की ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद