झारखंड

बानो में आकाशीय बिजली ने ढ़ाया कहर,17 लोग झुलसे ꫰

सिमडेगा: बानो क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोग झुलस गये, सभी को बानो सीएचसी में भर्ती कराया गया꫰ जहां उनका इलाज चल रहा है꫰ इधर घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ बानो यादव बैठा और थाना प्रभारी फिलिप माइंड अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना꫰ दरअसल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएस +2 उच्च विद्यालय बानो के मैदान में मंगलवार को फुटबॉल मैच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था꫰ सिमडेगा और आसपास के इलाके से कई लोग फुटबॉल देखने पहुंचे थे꫰ दर्शक मैच अचानक देख ही रहे थे कि अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी और 17 लोग इसकी चपेट में आ गये꫰

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।