---Advertisement---

कार में तहखाना बनाकर बिहार ले जा रहा था शराब, गिरफ्तार

On: December 23, 2023 3:55 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- कार में तहखाना बनाकर उसमें शराब का जखीरा भरकर बिहार ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छानबीन में करीब 400 बोतल विदेशी शराब मिली है। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार शराब तस्कर ने बताया कि नए साल में बिहार शराब ले जाकर बेचने की तैयारी थी। पुलिस से बचने के लिए उसने सीट में तहखाना बना रखा था। ताकि पुलिस को जांच में भी पता नहीं चल सके। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि करीब 400 बोतल शराब की बिहार में बिक्री करने पर उसे एक लाख रुपए से अधिक की कमाई होती।

सिटी एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार और चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने लोअर चुटिया में जांच अभियान चलाकर, कार (ह्यूंडई) सहित शराब तस्कर को दबोचा लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम सूरज वर्मा बताया जा रहा है। चुटिया थाना पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि महीने में 4-5 बार, वह तस्करी को अंजाम देता था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई