---Advertisement---

यूपी के मुरादाबाद में भाजपा नेता का लाइव मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, सीसीटीवी!

On: August 11, 2023 2:04 AM
---Advertisement---

यूपी: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुज सिंह को बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी। जिससे हड़कंप मच गया है घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरानी चुनावी रंजिश में अनुज सिंह को गोली मारी गई है। अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।

बताया जाता है कि घटना के वक्त अनुज सिंह दोस्तों के साथ टहल रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार अपराधी पीछे से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

एसएसपी हेमराज मीणा ने मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now