जम्मू-कश्मीर:- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अधिकारियों ने एक वीडियो जारी किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी आतंकी स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए देखा गया है। बता दें कि राजौरी एनकाउंटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया है और इसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं। आतंकी का नाम ‘क्वारी’ बताया गया है। वीडियो में पांच लोग दिख रहे हैं, जिनमें तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। उनमें से एक शख्स को आतंकी ‘क्वारी’ के रूप में बताया गया है।
2 Lashkar terrorists killed in an encounter in J&K today can be seen in footage that how they are at ease with the locals who provide them food and other support
इस वीडियो में बाएं खड़ा शख्स आतंकी बताया जा रहा है।
मारा गया खूंखार पाकिस्तानी आतंकी
बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में विशेष बलों के दो कैप्टन समेत 5 सैन्यकर्मी शहीद हो गए चुके हैं और दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है। सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उसे पाकिस्तान और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया था। वह लश्कर-ए-तैयबा का एक उच्च रैंक का आतंकी था।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी पिछले एक साल से अपने समूह के साथ राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सक्रिय था। उन्होंने यह भी बताया कि मारा गया आतंकी डांगरी और कंडी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। ‘क्वारी’ को क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए भेजा गया था और वह ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (IED) बनाने में माहिर था। इस साल जनवरी में डांगरी में हुए हमले में 7 लोग मारे गए थे।