---Advertisement---

नाली निर्माण का स्थानीय कर रहे विरोध, निर्माण कार्य से सड़क की चौड़ाई हो रही कम – ग्राम प्रधान

On: December 25, 2023 3:07 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

लातेहार:- महुआडांड़ प्रखंड में बिरसा चौक के समीप लाखों रूपए की लागत से आरसीडी विभाग नाली का निर्माण करवा रहा है। निर्माण को लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहें है, इस संबंध में महुआडांड़ ग्राम प्रधान विकास उरांव ने कहा कि बिरसा चौक के पास नाली का निर्माण हो रहा है, इससे यातायात प्रभावित होगा, सड़क की चौड़ाई भी कम हो रही है।

जबकि कई लोग पहले से ही सड़क के किनारे की भूमि पर अतिक्रमण कर बैठे हैं। महुआडांड़ का यह मुख्य पथ है। रांची, मेदिनीनगर, गुमला और छत्तीसगढ से आने वाले यात्री बस एवं अन्य वाहन समेत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, लोध फॉल जाने के लिये इसी सड़क से पर्यटक गुजरते है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से उक्त स्थान पर नाली बना हुआ है, अब नाली के बगल से मुख्य सड़क से सटाकर नई नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण में अनियमितता भी बरती जा रही है। निर्माण कार्य में सफेद छर्री का उपयोग किया जा रहा है।

विरोध करने वालों में अमरदीप उरांव, मिथिलेश उरांव, निलेश पन्ना, अनिरुद्ध बाड़ा, कुलदीप उरांव, प्रदीप बाड़ा समेत अन्य लोगों का नाम शामिल है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई