झारखंड

लोकसभा चुनाव: झामुमो ने राजमहल से विजय हांसदा व सिंहभूम से जोबा मांझी को दिया टिकट

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- लोकसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने अपना दूसरा लिस्ट जारी कर दिया है। झामुमो ने राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से मंगलवार शाम इस संबंध में पत्र जारी किया गया।

पार्टी ने अब तक कुल चार सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसके पहले गिरिडीह सीट पर मथुरा महतो और दुमका सीट पर नलिन सोरेन की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया था। इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से पांच सीटें आई हैं। एक अन्य सीट जमशेदपुर के लिए प्रत्याशी की घोषणा शेष है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।