---Advertisement---

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे रांची, ऐसे हुआ जोरदार स्वागत बोले..!

On: May 25, 2025 6:01 AM
---Advertisement---

रांची : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर प्रस्तुति दी। भाजपा कार्यकर्ता ने हाथों में तिरंगा और ओम बिरला के कट-आउट लेकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करते दिखें।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत में ओम बिरला ने कहा कि वह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती को नमन करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और परंपराएं पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं.

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष रांची में वे विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि जमशेदपुर में ओम बिरला सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगे.।


स्वागत के मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हजारीबाग से भाजपा सांसद मनीष जायसवाल, हटिया विधायक नवीन जायसवाल मेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. लोकसभा अध्यक्ष ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने