राष्ट्रिय

Loksabha Election 2024: पांचवें चरण में 59.11 फीसदी वोटिंग, सबसे कम महाराष्ट्र जबकि सबसे ज्यादा वेस्ट बंगाल में हुआ मतदान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में 58.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं।

वोटर टर्न आउट एप पर रात 10.20 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार में 53.86%, जम्मू कश्मीर में 56.02%, झारखंड में 63.06%, लद्दाख में 68.47%, महाराष्ट्र में 53.63%, उड़ीसा में 62.32%, उत्तर प्रदेश में 57.79% और वेस्ट बंगाल में 73.14% वोट डाले गए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।