Loksabha Election 2024: 6वें चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू

---Advertisement---
झारखंड वार्ता न्यूज
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों वोटिंग शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, झारखंड की 4 सीटों, ओडिशा की 6 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान होगा।
किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की कौन सी सीट पर होगा मतदान
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश – सीट
बिहार – वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान, महाराजगंज
दिल्ली – चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली
हरियाणा – अम्बाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद
जम्मू-कश्मीर – अनंतनाग-राजौरी
उत्तर प्रदेश – सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फुलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
पश्चिम बंगाल – तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर
झारखंड – गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर
ओडिशा – भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (एससी), कटक, संबलपुर