July 26, 2026

ईडी अधिकारियों पर हमले का कथित मास्टरमाइंड टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लुक आउट नोटिस, गवर्नर ने दी गिरफ्तारी का आदेश

Picsart_24-01-07_08-25-30-305.jpg

पश्चिम बंगाल: नॉर्थ परगना के संदेश खाली में ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में इडी गंभीर तो है ही हमले के बावजूद टीएमसी के एक और नेता को राशन घोटाले के मामले में शंकर आध्या को गिरफ्तार किया और दूसरी और बताया जा रहा है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख जिसके यहां छापामारी करने ईडी की टीम जब गई थी। उस पर हमला हुआ था। वह फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह देश छोड़ने के फिराक में है। जिसे देखते हुए ईडी ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। वहीं मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी गंभीर है उन्होंने शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है।

अधिकारियों को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कभी भी देश से बाहर जा सकता है।ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाहजहां शेख के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। बता दें, आरोप है कि ईडी अधिकारियों पर हमले का मास्टरमाइंड शाहजहां शेख ही था।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ द्वारा ईडी के अधिकारियों पर हमला करने के एक दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह नोटिस जारी किया। ऐसी आशंका है कि वह शुक्रवार की घटना के बाद देश से भाग सकते हैं। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गये थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये थे।

ईडी अधिकारी ने बताया कि हमने टीएमसी नेता शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं। शाहजहां शेख को राज्य मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक का करीबी सहयोगी माना जाता है। मल्लिक को पिछले साल करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी के अधिकारी शुक्रवार को राशन वितरण घोटाले की जांच के लिए शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने दरवाजा चाहा। इसी दौरान शेख शाहजहां के समर्थक वहां पहुंच गए और अधिकारियों और सुरक्षा बलों घेर लिया। इस दौरान उन पर हमला भी किया गया और कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इस हमले में ईडी अधिकारियों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि हमले के बाद ईडी अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed