राष्ट्रिय

लोस चुनाव: बीजेपी ने जारी की 12वीं लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024:- भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस 12वीं लिस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब के 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें सबसे खास सीट पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर है जहां टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पार्टी ने अभिजीत दास को मैदान में उतारा है। देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट मिला है। सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोंसले, खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर को टिकट दिया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।